Breaking News

14 लाख के गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार:, बस में बैग से किए थे पार

भरतपुर की उच्चैन थाना पुलिस ने 14 लाख रुपए के गहने चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने बस में से एक महिला यात्री के बैग से गहने चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी महिला को पकडऩे के लिए टीम का गठन किया। उच्चैन थाना अधिकारी गिर्राज मीणा ने बताया कि बसों में सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 64 ग्राम सोने की सीतारानी, 27 ग्राम वजन का सोने का हार, 59 ग्राम की सोने की चूडिय़ां बरामद की हैं। शशि भरतपुर आने के लिए उच्चैन बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी किसी समय आरोपी महिला ने वारदात को अंजाम दिया।

No comments