स्टूडेंट के 80 में से 40 नंबर नहीं आए तो टीचर पर कार्रवाई दिलावर बोले- अध्यापक के प्रमोशन पर पड़ेगा असर
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान के सरकारी अध्यापकों को फिर चेतावनी दी है कि अगर छात्रों के 50 फ़ीसदी माक्र्स नहीं आते हैं तो शिक्षकों से पूछताछ की जाएगी. और हो सकता है उनपर कड़ी कार्रवाई भी की जाए. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, 'Óस्कूलों में स्टूडेंट्स को जो सत्रांक दिए जाते हैं, वो उनके फाइनल रिजल्ट में जुड़ते हैं. ऐसे में अगर किसी टीचर द्वारा किसी स्टूडेंट को 20 में से 20 सेशनल माक्र्स दिए जाते हैं. स्टूडेंट को उस सब्जेक्ट की परीक्षा में पास होने के लिए 80 में से सिर्फ 13 नंबर ही लाने होते हैं. महज 13 नंबर लाकर ही स्टूडेंट परीक्षा में पास हो जाता है.

No comments