हरियाणा में 75 लाख टन गेहूं खरीदेगी सरकार
हरियाणा सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए गेंहू, सरसों, जौ, चना, मसूर व सूरजमुखी की खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार सरकार ने 75 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। इसमें से 25 प्रतिशत गेहूं केंद्रीय पूल में जाएगी। मुख्यमंत्री ने रबी की फसल खरीदने वाली खरीद एंजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में फसल बेचने में परेशानी नहीं आनी चाहिए। इस बार गेहूं की बंपर पैदावार होने का अनुमान है।

No comments