मुख्यमंत्री भजनलाल 28 मार्च को भीलवाडा के दौरे पर रहेंगें
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के 28 मार्च के भीलवाडा दौरे को लेकर संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेते हुए हेलीपेड और आमसभा स्थल का निरीक्षण किया।
भजनलाल का इस दिन राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह के कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय दौरे पर भीलवाडा आने का कार्यक्रम है। इसे लेकर संभागीय आयुक्त श्री शर्मा आज भीलवाड़ा पहुंचे और अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश मेहरा और पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के साथ तैयारियों के संबंध में बातचीत की। बाद में वे सभा स्थल चित्रकूट धाम पहुंचे और वहां का जायजा लिया।

No comments