Breaking News

कार-मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक की मौत, 5 घायल

हनुमानगढ़ जिले में रावतसर थाना क्षेत्र में रावतसर- हनुमानगढ़ टाउन मेगा हाईवे पर रविवार शाम कार और मोटरसाइकिल में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नंदराम गोस्वामी  के रूप में हुई है। वह शाम लगभग 5 बजे मोटरसाइकिल पर अपने खेत से चारा लेने के लिए जा रहा था। मेगा हाईवे पर हनुमानगढ़ की तरफ  से आ रही बारात की एक कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मोटरसाइकिल हाईवे से लगभग 20 फीट दूर झाडिय़ां में जा गिरा। नंदराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दूसरी तरफ  कार में सवार सोनू लुहार, मनोज लुहार, गुरविंदरसिंह और उसके दो पुत्र हरगुण और नवदीप घायल हो गए।

No comments