Breaking News

श्रीगंगानगर में फर्जी ट्रेडिंग एप से सवा 43 लाख की ठगी

श्रीगंगानगर में ऑनलाइन फर्जी ट्रेडिंग एप का एक और व्यक्ति शिकार बन गया। स्थानीय पदमपुर मार्ग पर स्थित अंबिका सिटी कॉलोनी निवासी दीपक कालडा से शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर लगभग 43 लाख 25 हजार रुपए की धोखाधड़ी हो गई।
वह बैंक से लोन लेकर ठगों को और भी लाखों रुपए देने जा रहा था कि बैंक वालों ने ही उसे सतर्क किया, जिससे उसके लाखों रुपए बच गए, लेकिन फिर भी करीब सवा 43 लाख रुपए फंस गए। साइबर थाना पुलिस ने दीपक कालडा की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर उन बैंक खातों की पड़ताल शुरू कर दी है।

No comments