Breaking News

महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर के तौर पर बुधवार को पावन पर्व महाशिवरात्रि का अनुष्ठान सम्पन्न किया। उन्होंने रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल और राष्ट्रकल्याण की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर आवास में स्थित शक्ति मंदिर में हुआ। रुद्राभिषेक के उपरांत मुख्यमंत्री ने हवन कर गोरक्षपीठ में शिवोपासना का अनुष्ठान संपन्न किया।
महाशिवरात्रि पर विशेष उपासना के क्रम में बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री ने मंदिर स्थित शक्तिपीठ में भगवान भोले शंकर का गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया

No comments