गायत्री शक्तिपीठ में शिवरात्रि पर किया रुद्राभिषेक
श्रीगंगानगर के अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा गायत्री शक्तिपीठ में महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक कौशिक के सान्निध्य में संपन्न हुआ। रुद्राभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा विधिपूर्वक किया गया। इसमें 51 जोड़ों ने सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंगों का पूजन किया।
वास्तु विशेषज्ञ आदित्य सारस्वत ने बताया की रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को रोग, दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
वास्तु विशेषज्ञ आदित्य सारस्वत ने बताया की रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को रोग, दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
No comments