Breaking News

रीट का आज दूसरा दिन, चेकिंग के बाद एन्ट्री

निर्धारित समय से पहले पहुंचे कैंडिडेट्स, शुरू एग्जाम
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही रीट का आज दूसरा दिन है। एक ही पारी में एग्जाम हो रहा है। निर्धारित समय से पहले सेन्टर के बाहर कैंडिडेट्स पहुंच गए। सुबह आठ बजे से सेन्टर पर प्रवेश दिया गया।
यहां चेकिंग करने के बाद फेस स्क्रेनिंग व अंगूठा निशानी ली जा रही है। सेन्टर पर नौ बजे तक प्रवेश मिला। दस बजे से एग्जाम शुरू हुआ। सेन्टर पर पुलिस व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए।

No comments