Breaking News

माता वैष्णो देवी में हेलीकॉप्टर और रोपवे की सेवाएं फिर से शुरू


माता वैष्णो देवी में हेलीकॉप्टर और रोपवे की सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। इन सेवाओं के जरिए श्रद्धालु अपनी यात्रा को अधिक सुगम और सुरक्षित बना सकते हैं। बता दें कि कल बर्फबारी और बारिश के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन दोनों सेवाओं को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन आज मौसम और हालात ठीक होने के कारण इस सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया है। अब श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माता के दर्शन कर सकते हैं।

No comments