Breaking News

अमरीका की प्राइवेट कंपनी का मून मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च

अमरीका का प्राइवेट कंपनी इंट्यूएटिव मशीन्स का दूसरा मून लैंडर बुधवार देर रात इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया। 6 मार्च को ये चांद के साउथ पोलर रीजन में लैंड करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रॉकेट को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। मिशन में चांद की सतह पर उतरने वाले इस लैंडर का नाम एथेना है। इस लैंडर में एक ड्रोन भी मौजूद है। आईएम कंपनी दूसरी बार चांद पर सफलातपूर्वक उतरने की कोशिश कर रही है। इससे पहले पिछले साल भी कंपनी ने एक लैंडर चांद की सतह पर भेजा था।

No comments