राजस्थान के 7 जिलों में महाशिवरात्रि के बाद होगी बारिश
राजस्थान में आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन में गर्मी बढ़ेगी। अगले 24 से 28 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि, महाशिवरात्रि के अगले दिन से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस कारण 7 जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटे के अलवर, सीकर, कोटा, जोधपुर, चूरू, गंगानगर, नागौर, फतेहपुर, दौसा, करौली, अजमेर और जयपुर में दिन के तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई।
.jpg)
No comments