Breaking News

50 लाख डॉलर दो और अमरीका की नागरिकता लो

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 'ट्रम्प गोल्ड कार्डÓ नाम से एक नए वीजा प्रोग्राम को शुरू किया है। इसे 50 लाख डॉलर (44 करोड़ भारतीय रुपए) में खरीदा जा सकता है। ट्रम्प ने इसे अमरीकी नागरिकता का रास्ता बताया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ने 'ट्रम्प गोल्ड कार्डÓ को ईबी-5 वीजा कार्यक्रम का विकल्प बताया और कहा कि भविष्य में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह वीजा कार्ड अमरीकी नागरिकता के रास्ते खोलेगा। इस कार्ड को खरीदकर लोग अमरीका आएंगे और यहां बहुत ज्यादा टैक्स भरेंगे। इस पहल से राष्ट्रीय कर्ज का भुगतान जल्द हो सकता है।

No comments