Breaking News

लॉकडाउन में खेल रहे थे जुआ, पांच आरोपी गिरफ्तार

रायसिंहनगर। थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लॉकडाउन के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उनके पास से नकदी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार हैड कांस्टेबल मनीराम ने गश्त के दौरान रविवार शाम को सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मौके से संजय निवासी रायसिंहनगर सहित चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी जुआ खेल रहे थे। इनके पास से 13 हजार 150 रुपए की जुआ रकम बरामद की गई है।


No comments