Breaking News

विवाद के चलते 200 क्विंटल गूणे में आग लगाई

पदमपुर। थाना क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े के चलते आरोपियों ने गूणे में आग लगा दी। इससे करीब 200 क्विंटल गूणा जलकर राख हो गया। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना पुलिस ने बताया कि दो एनएन निवासी शंकरलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 1पीपी निवासी नछतर सिंह सहित अन्य आरोपियों ने मिलकर उसके खेत में घुसकर फसल नष्ट कर दी। साथ ही उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से 200 क्विंटल गूणे में आग लगा दी। आग लगने से सारा गूणा जलकर राख हो गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।

No comments