हनुमानगढ़ जेल में बंदियों की भूख हड़ताल खत्म
प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन
हनुमानगढ़। जेल में मारपीट करने सहित अन्य मांगों को लेकर तीन तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे बंदियो ने अनशन तोड़ दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने आज बंदियों से समझाइश करके अनशन तुड़वा दिया। बंदियों को ज्यूस पिला कर उनका आंदोलन समाप्त करवा दिया।
जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर के आदेश पर राजस्व अपील अधिकारी आशाराम डूडी, एसडीएम कपिल यादव व पीएमओ डा. एमपी शर्मा ने आज जेल परिसर में जाकर अनशनकारी बंदियों से बातचीत की। बंदियों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल के कर्मचारियों ने दर्जनों बंदियों के साथ मारपीट की। बेकसूर बंदियों को बुरी तरह से पीट दिया गया। इस पर बंदियों को निष्पक्ष जांच करने का भरोसा दिलाया। जिला कलेक्टर के आदेश पर मारपीट प्रकरण की जांच एसडीएम कपिल यादव कर रहे हैं। इससे पूर्व जेल उप अधीक्षक योगेन्द्र सिंह ने भी बंदियों से समझाइश की थी।

No comments