Breaking News

कफ्र्यूग्रस्त एरिया में कोई छूट नहीं

केवल आवश्यक सेवाओं को सुबह-शाम सप्लाई देने की अनुमति
श्रीगंगानगर। बसंती चौक व जवाहरनगर सेक्टर नम्बर 2 में  घोषित कफ्र्यू में कोई छूट नहीं दी गई है। इन एरिया में सुबह-शाम दो घंटे केवल आवश्यक सेवाओं की सप्लाई करने वालों को अनुमति जारी की गई है। दोनों इलाके में लोग घरों में कैद है और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। इन एरिया में केवल दूध सप्लाई का ही समय निर्धारित है।
जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने बताया कि एरिया में सुबह व शाम 7 से 9 बजे तक दूध की सप्लाई की जा रही है। राशन व अन्य खाद्य वस्तुओं की सप्लाई दिन भर की जा रही है। इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। होलसेल भण्डार की गाड़ी खाद्य व अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करवा रही है। व्यवस्था में और सुधार करने ेके लिए राशन की दुकानों को भी होम डिलीवरी करने की कार्यवाही की जायेगी। दूध वितरित करने वाले लोगों को भी एरिया में अपने मोबाइल नम्बर देने के लिए कहा गया है, ताकि आवश्यकता होने पर उपभोक्ता दूध मंगवा सके।
कफ्र्यूग्रस्त एरिया में पुलिस जाब्ता तैनात है। बेरीकेट्स लगा कर लोगों का आवागमन पूर्णतया बंद है।

No comments