Breaking News

काम की अधिकता से परेशान सब्जी मण्डी के श्रमिक

-होने लगी पलायन की चर्चा
श्रीगंगानगर। लॉक डाउन में थोक फल सब्जी मण्डी का रूटिन बदलने व कार्य की अधिकता से मण्डी के श्रमिक भी परेशान होने लगे हैं। श्रामिकों का कहना है कि लॉकडाउन में मण्डी में सुबह चार बजे से देर रात 12 बजे तक काम होता है। इस कारण उन्हें आराम का पूरा समय नहीं मिल पा रहा। इसके चलते अब मंडी के श्रमिकों के यहां से पलायन करने की चर्चा होने लगी है।
मण्डी से श्रमिकों के पलायन की चर्चाओं के बीच आज कृषि उपज मण्डी समिति फल सब्जी के पर्यवेक्षक हेमराज गुरहानी के समक्ष श्रमिकों ने अपना यह दर्द बयां किया। गुरहानी ने बताया कि आज श्रमिकों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली है। वे कार्य की अधिकता से थोड़ा विचलित हैं। पलायन की कोई बात नहीं हैं। कुछ श्रमिक हर साल इन दिनों अपने गांव अपने परिवार में जाते हैं। इस बार भी वे अपने गांव जाना चाहते हैं। जिसे व्यापारी व अन्य लोग पलायन बता रहे हैं जबकि श्रमिकों का कहना है कि गांव में वे ज्यादा दिन तो रह नहीं सकते। काम के लिए तो उन्हें लौटना ही पड़ेगा।


No comments