Breaking News

प्रशासन सतर्क, कलेक्ट्रेट में सख्ती

- कर्मचारियों के अलावा अन्य के प्रवेश पर रोक
श्रीगंगानगर। कलेक्ट्रेट में आम आदमी के प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया।
कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। केवल कर्मचारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। एडीएम प्रशासन डॉ. गुंजन सोनी ने गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को सख्ती से आदेश की पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई कर्मचारी अपने परिचित बाहरी व्यक्ति को लेने गेट तक आता है, तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें दी जाये। कलेक्ट्रेट में अनुमति के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए जानकारी को कलेक्ट्रेट के बाहर ही चस्पा कर दिया गया है।
उन्होंने कर्मचारियों को भी हिदायत दी कि शाखाओं में कोई भी बाहरी व्यक्ति दिखाई नहीं देना चाहिए।

No comments