Breaking News

तीनों ब्लॉक के मुख्य मार्ग प्रतिबंधित एरिया से बाहर

आवागमन शुरू होने से लोगों को मिली राहत
श्रीगंगानगर। के ब्लॉक में कोरोना संदिग्ध महिला का सैम्पल जांच में नेगटिव मिलने के बाद प्रशासन ने के, जे व एन ब्लॉक एरिया के मुख्य मार्गो को प्रतिबंधित एरिया से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी महिला के घर व कार चालक के घर के आसपास ही प्रतिबंधित एरिया निर्धारित किया है, लेकिन पुलिस ने मुख्य मार्गो को ही आम जनता के लिए खोला है। तीनों ब्लॉकों में आने-जाने की अनुमति पुलिस नहीं दे रही है।
उपखण्ड अधिकारी उम्मेद सिंह रत्नू ने बताया कि दिल्ली से लौटी महिला व चालक के घर के आसपास ही प्रतिबंध एरिया सीमित कर दिया है। अन्य इलाके को आम आदमी के लिए खोलने के निर्देश दिए गये हैं। वहां गतिविधिया सामान्य है।
इधर पुलिस उप अधीक्षक इस्माइल खां ने बताया कि गौशाला रोड़ से वाल्मीकि चौक, मीरा चौक-सुखाडिय़ा सर्किल रोड़, खुराना पैलेस से कबीर चौक व वाल्मीकि चौक से ट्रांसफार्मर चौक एरिया में यातायात को खोल दिया है। इस एरिया में लगाये बेरीकेट्स को हटा दिया गया है।
गौशाला रोड़ को यातायात के लिए आज सुबह खोल दिया गया, लेकिन इस एरिया में मार्केट आज दोपहर तक बंद रही। यहां मेडिकल की दुकानें भी बंद रही।


No comments