Breaking News

बरसात के बाद गर्मी से राहत

- कुछ इलाकों में रही जल निकासी की समस्या
श्रीगंगानगर। शुक्रवार शाम को हुई तेज बरसात के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। वहां से जल निकासी के लिए नगर परिषद कर्मचारी शनिवार दोपहर तक प्रयास करते रहे। पुरानी आबादी सब्जी मण्डी से तो टैंकर से पानी निकालना पड़ा। इसी तरह रविन्द्र पथ किनारे दुकानों के आगे भी पानी भरने की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ा। रविन्द्र पथ नाले के ओवरफ्लो होने से यहां चल रहे डीसिल्टंग कार्य की भी पोल खुल गई है।
वहीं बरसात के बाद आमजन को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज सुबह सवा आठ बजे तक इलाके में 19.08 एमएम बरसात दर्ज की है। वहीं आज दोपहर 11.30 बजे का अधिकतम तापमान 28 डिग्री व कल रात का ताममान 23.01 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिन तक अधंड़ व बरसात होने की संभावना है।


No comments