Breaking News

कलेक्ट्रेट के पांच कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आज

- सहायक कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारियों तक शामिल
- कोरोना को लेकर नहीं होगा विदाई समारोह
श्रीगंगानगर। जिला कलेक्ट्रेट के पांच कर्मचारी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें सहायक कर्मचारी से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक शामिल हैं। इन कर्मचारियों को आज सादगीपूर्ण ढंग से विदाई दी जायेगी। कोरोना के कारण जिला कलेक्टर ने विदाई पार्टी आयोजित करने से इंकार कर दिया है।
कार्यालय अधीक्षक जगदीश कामरा ने बताया कि समेजा कोठी के नायब तहसीलदार घडसीराम, ट्रेजरी में नियुक्त अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मीनारायण सांखला, एडीएम सतर्कता कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक नागपाल 40 वर्ष की राजकीय सेवा, पदमपुर तहसील में नियुक्त एलडीसी रीपुदमन व एडीएम प्रशासन कार्यालय के सहायक कर्मचारी लीलाधर शर्मा 41 वर्ष की राजकीय सेवा करने के बाद आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। श्री कामरा ने बताया कि कलेक्ट्रेट के दो कर्मचारियों को आज शाम कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला कलेक्टर शिव प्रसाद एम नकाते, एडीएम प्रशासन डा. गुंजन सोनी, एडीएम विजीलेंस अरविन्द जाखड़़ व एसडीएम उम्मेद सिंह रत्नू सादगीपूर्ण ढंग़ से विदाई देंगे।


No comments