Breaking News

अवैध पिस्तोल से गोली चली, महिला मित्र घायल

हनुमानगढ़। भादरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव रासलाना में अवैध पिस्तोल की सफाई करते समय एक महिला घायल हो गई। जिसके हाथ से गोली चली, उसी के साथ रहने वाली महिला मित्र चपेट में आ गई। उसे सिरसा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से व्यक्ति फरार है।
पुलिस ने बताया कि चूरू जिले के साहवा के वार्ड नम्बर 16 निवासी बानो पत्नी फैज मोहम्मद यहां गांव रासलाना में किशन कुमार सैनी के साथ लिव एण्ड रिलेशनशिप में रहती है। बुधवार को किशन सैनी अवैध पिस्तोल की सफाई कर रहा था। इसी दौरान ट्रिंगर दबने से गोली चल गई। गोली दीवार से टकरा कर बानो के हाथ में घुस गई। वह सिरसा के अस्पताल में उपचाराधीन है।

No comments