Breaking News

दिल्ली से गंगानगर पहुंची महिला कोरोना पोजटिव

ऐहतियात के तौर पर के, जे व एन ब्लॉक में कफ्र्यू
प्रशासन ने महिला का दुबारा लिया सैम्पल
श्रीगंगानगर। दिल्ली से आज सुबह श्रीगंगानगर पहुंची महिला के कोरोना संदिग्ध पोजटिव होने की सूचना पर प्रशासन में हड़कम्प मच गया। ऐहतियात के तौर प्रशासन ने कबीर चौक से जे, के व एन ब्लॉक में कफ्र्यू लगा दिया है। सुखाडिय़ा सर्किल से बीरबल चौक तक एक साइड में लोगों की आवाजाही को एकदम बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया है। जिला कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते व पुलिस अधीक्षक ने पूरे इलाके का निरीक्षण करके तीनों ब्लॉक को सील करने के आदेश दिए।
जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति व चालक के साथ आज सुबह करीब चार बजे श्रीगंगानगर पहुंची थी। महिला कैंसर पीडि़त है। इसके इलाज के लिए दिल्ली गये थे। आज सुबह यहां पहुंचने पर उन्हें सूचना मिली कि महिला कोरोना पोजटिव है। उसके पति ने सुबह सवा चार बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम को पत्नी के पोजटिव आने की सूचना दी और चालक सहित अस्पताल में पहुंच गये। इस मामले की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग हरकत में आया। प्रशासनिक अधिकारी आज सुबह 6 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच गये। जिला प्रशासन यहां कफ्र्यू लगाने के आधिकारिक आदेश महिला के सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के बाद जारी कर सकता है।
इधर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. केएस कामरा ने बताया कि महिला, उसके पति व गाड़ी के चालक का कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिया गया है। महिला को कोरोना संदिग्ध मानते हुए कोविड-19 अस्पताल में रखा गया है। उसके पति व चालक को आइसोलेशन में रखा गया है।

No comments