Breaking News

द्वितीय मंजिल से नीचे गिरा युवक, हालत गंभीर

-देर रात की घटना
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ कस्बे के वार्ड नम्बर 6 में बीती रात घर की द्वितीय मंजिल से नीचे गिरने पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना देर रात की है।
पुलिस कन्ट्रोल रूम के एएसआई गुरसेव सिंह खोसा ने बताया कि हादसे में 20 वर्षीय गणेश पुत्र मोतीराम गंभीर रूप से घायल होने पर रात करीब डेढ़ बजे शिव चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना के बारे में सूरतगढ़ सिटी थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। युवक के होश में आने के बाद सिटी पुलिस बयान दर्ज करेगी।

No comments