Breaking News

आधा दर्जन मजदूर पीलीबंगा से पैदल चल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे

मुख्यमंत्री के आदेश हैं: कोई भी मजदूर पैदल चलेगा, तो एसडीएम होंगे जिम्मेदार
श्रीगंगानगर। गत दिवस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदेश दिया कि लॉक डाउन में फंसे मजदूर पैदल अपने गांव के लिए रवाना होंगे, तो संबंधित उपखण्ड अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इसके बावजूद मजदूरों का पैदल पलायन जारी है। तीन दिन तक पैदल चल कर आधा दर्जन मजदूर आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। यह सभी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के वासी हैं। कलेक्ट्रेट के बाहर पेड़ की छांव में प्रशासनिक अफसरों की नजरें इनायत होने का इंतजार करते नजर आये।
7 मजदूरों ने बताया वह गेेहूं कटाई के लिए पीलीबंगा इलाके में आये थे। लॉक डाउन में फंस गये। जो कमाया वह भोजन में खर्च हो गया। अब बिहार अपने गांव जाना चाहते हैं। पीलीबंगा प्रशासन ने कोई मदद नहीं की, तो वह पैदल ही चल कर श्रीगंगानगर कलेक्ट्रेट आ गये। उन्हें पता चला कि कल मंगलवार को बिहार के लिए श्रीगंगानगर से ट्रेन चलेगी, जबकि ट्रेन यूपी के लिए जायेगी। मजदूरों ने बताया कि आज कलेक्ट्रेट पहुंचने पर बताया गया कि बिहार जाने के लिए पहले ऑनलाइन पंजीयन करवा होगा, तो उन्होंने करवा दिया। आज दोपहर का भोजन भी उनके पास नहीं है।


No comments