Breaking News

जिले को मिले 36 कर्मचारी, जल्द होगी पोस्टिंग

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग से चयनित कनिष्ठ लिपिकों को नियुक्ति देने की तैयारी कर ली है। सरकार ने श्रीगंगानगर को 36 कनिष्ठ लिपिक दिए हैं। इन कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। श्रीगंगानगर जिले में लगातार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति होने के बाद कर्मचारियों की कमी खल रही थी। ऐसे में कर्मचारी की नियुक्ति होने पर प्रशासनिक कामकाज में और अधिक सुधार आयेगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन डा. गुंजन सोनी ने बताया कि चयनित 36 कनिष्ठ लिपिक के दस्तावेज जयपुर से लेकर आये हैं। इन दस्तावेजों की जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही है। दस्तावेजों की जांच करने के बाद चयनित अभ्यार्थियों का मेडिकल मुआयना व पुलिस वेरीफिकेशन करवाया जायेगा। इसके बाद जिला कलेक्टर जिले भर में कर्मचारियों को नियुक्ति देंगे।

No comments