Breaking News

बिना मास्क घूमने वालों को पुलिस ने वापिस लौटाया

श्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय पर मोडिफाइड लॉकडाउन की पालना के लिए पुलिस लगातार गश्त और सख्ती कर रही है। अब पुलिसकर्मी मास्क पहनने पर जोर दे रहे हैं। गुरुवार को बिना मास्क लगाने वालों को पुलिस ने सड़कों पर घूमते पकड़ा और फिर वापिस लौटा दिया।
सीओ सिटी इस्माइल खान ने बताया कि मास्क पहनने से संक्रमण का खतरा कम होता है। अब पुलिस इसी दिशा में समझाइश और सख्ती कर रही है। आज सुबह पुरानी आबादी क्षेत्र में गश्त की। इस दौरान कई जने मास्क लगाकर चल रहे थे, लेकिन कुछेक ने मास्क नहीं पहन रखा था। इनको मास्क पहनने के लिए पाबंद करते हुए चेताया कि दोबारा बिना मास्क बाहर दिखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज सुुबह मल्टीपर्पज स्कूल के पास कई जने बारिश में भी  सड़कों पर निकल रहे थे। अच्छी बात ये रही कि इनमें से अधिकांश ने मास्क लगा रखे थे।
इस बीच, बाजार क्षेत्र में बिना मास्क लगाने वालों को पुलिस ने वापिस लौटा दिया। इतना ही नहीं, रूमाल लगाकर घूमने वालों से भी पुलिस ने मास्क लगाने की अपील की।


No comments