Breaking News

दुष्कर्म, पोक्सो प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़। जिले की गोलूवाला पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस के अनुसार प्रकरण के तहत उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण के आरोपी सुधीर उर्फ राजू पुत्र रामविलास निवासी उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। वह थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। बुधवार को पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक बिशन सहाय ने उसे गिरफ्तार किया।

No comments