Breaking News

सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वालों का रिकॉर्ड दर्ज

श्रीगंगानगर। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों में आने-जाने वाले सभी लोगों का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है। इसमें अधिकारी, कर्मचारी व आम आदमी भी शामिल है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन डा. गुंजन सोनी ने बताया कि कलेक्ट्रेट की सभी शाखाओं में कर्मचारियों ने रजिस्टर लगाये हैं। इसमें शाखाओं में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम-पता दर्ज किया जा रहा है। एक दूसरी शाखाओं के कर्मचारियों के आने-जाने की जानकारी भी दर्ज हो रही है।
इधर नगर परिषद आयुक्त प्रियंका बुडानिया ने बताया कि नगर परिषद के मुख्य गेट पर भी होमगार्ड के जवान को रिकॉर्ड संधारित करने के लिए बैठाया गया है। हर अधिकारी व कर्मचारी के अलावा आम आदमी के नगर परिषद में आने का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है।

No comments