Breaking News

वार्ड 32 से पकड़े छह पशु

श्रीगंगानगर। नगर परिषद का कैटल फ्री सिटी अभियान जारी है। इस अभियान के तहत शनिवार को वार्ड नम्बर 32 से छह पशुओं को पकड़ा गया। वार्ड पार्षद यश रिंकू मिड्ढा के अनुसार नगर परिषद के कर्मचारियों ने पायल सिनेमा के पास से तीन गोधों पकड़ा। स्वास्थ्य अधिकारी गौतमलाल ने बताया कि वार्ड 32 से छह पशु पकड़ कर गौशाला भिजवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कल वार्ड 29 व वार्ड 55 से 15 पशु पकड़े गए थे।


No comments