Breaking News

पुरानी आबादी में कई लोग उड़ा रहे लॉकडाउन की धज्जियां

- नहीं समझ रहे कोरोना की गंभीरताा
श्रीगंगानगर। कोरोना की गंभीरता को लेकर किए गए लॉकडाउन की कुछ गैरजिम्मेदार लोग धज्जियां उड़ा रहे हैं। उदाराम चौक के पास कई गलियों में लोग सुबह 11 बजे के आसपास इस तरह घूमते रहते हैं, जैसे कोई पार्क में सैर कर रहे हों। चौराहों पर पुलिस खड़ी है, जिसके चलते चौराहों पर यह लोग नहीं आते। गलियों में बेफिक्र घूमते रहते हैं। दिनभर खड़े होकर निगरानी करने वाले पुलिस के जवान कुछ पल के लिए जैसे ही छांव में बैठते हैं, तब यह लोग वहां से गुजरना शुरू कर देते हैं। इन्हें लट्ठ दिखाकर भगाया जाता है, लेकिन गलियों में जाकर आवाजाही करने लगते हैं। कुल मिलाकर यह लोग मान नहीं रहे।
आज सुबह करीब 11 बजे उदाराम चौक के पास अनेक लोग सड़कों पर निकले हुए थे। ऐसा लग रहा था मानो पुरानी आबादी के इस एरिया में लॉकडाउन नहीं है। दो दिन पहले पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को पकड़ा था। उन्हें मुर्गा बनाया और कान पकड़वाए। पतली गलियों में पुलिस के वाहन घूमे और लोगों को टिकाया गया। अब फिर से वही स्थिति आ रही है। घरों में बैठे लोग कहने लगे हैं कि जो ना समझे उसे सख्ती से समझाया जाए।

No comments