Breaking News

पुलिस ने की सख्ती, दुकानें बंद करवाईं

रायसिंहनगर। लॉकडाऊन के चलते तहसील क्षेत्र में सोमवार शाम से पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। इसके चलते सोमवार के मुकाबले मंगलवार को आमजन की आवाजाही कम रही। सड़कों पर भी बेहद कम लोग दिखे।
इससे पूर्व, कल सड़कों पर ऐसी स्थिति नहीं थी। लॉकडाऊन के बावजूद लोग घरों से बाहर निकले और सड़कों पर घूमते नजर आए। हालांकि कई जगहों पर पुलिस ने समझाइश कर बाहर बिना वजह घूमने वालों को घरों में भिजवाया, लेकिन इसके बावजूद लोगों पर इसका असर नहीं हुआ। इसके चलते शाम को पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आवाजाही थामने का प्रयास किया। इसी सख्ती की वजह से आज सुबह सड़कों पर आवाजाही नियंत्रित दिखी। दुपहिया वाहनों के साथ-साथ बड़े वाहन भी कम दिखे। पुलिस ने भी जगह-जगह नाके लगाकर लोगों से समझाइश की। दोपहर तक लोग आवश्यक काम से ही बाहर निकले।

No comments