Breaking News

कलेक्ट्रेट में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद, मुख्य गेट बंद

- कलेक्टर ने कर्मचारियों को दिए निर्देश
श्रीगंगानगर। कोरोना वायरस को नियंत्रण में करने के लिए लॉक डाउन के दौरान कलेक्ट्रेट में आम आदमी का प्रवेश एकदम बंद कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को बंद करके केवल कर्मचारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। जिला कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट की शाखाओं में कर्मचारियों के अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति नजर नहीं आयेगा।
जिला कलेक्टर के आदेश पर कलेक्ट्रेट में अनेक कामों से आये लोगों को बाहर भेज दिया गया। कर्मचारियों ने भी बाहरी लोगों को कमरों में आने से रोक दिया। सभी कर्मचारी मास्क लगा कर ड्यूटी करते नजर आये और बार-बार हाथों को सेनेटाइज करते रहे। अधिकारियों ने भी मास्क का उपयोग किया।

No comments