Breaking News

महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीडऩ रोकने के लिए गठित कमेटी में बदलाव

- डॉ. हरीतिमा को एक और जिम्मेदारी
श्रीगंगानगर। जिला प्रशासन ने महिला सरकारी कर्मचारियों के यौन उत्पीडऩ रोकने के लिए गठित आतंरिक शिकायत समिति में बदलाव किया गया है। समिति की अध्यक्ष नगर विकास न्यास की सचिव डा. हरीतिमा को सौंपी गई है। डा. हरीतिमा के पास पहले से ही तीन विभागों के अतिरिक्त कार्यभार हैं।
जिला कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने एक आदेश जारी करके राजस्व विभाग कलेक्ट्रेट में कार्यरत महिलाओं के यौन उत्पीडऩ रोकने व सुरक्षात्मक उपाय प्रदान किए जाने के लिए गठित आतंरिक शिकायत समिति में संशोधन करते हुए डा. हरीतिमा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विजय कुमार, भू-अभिलेख शाखा की पटवारी प्रियंका स्वामी, सामान्य शाखा में नियुक्त इन्द्रा देवी व स्थापना शाखा के अशोक शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया है।


No comments