Breaking News

एक महीने तक कोई आयोजन नहीं करेगी भाजपा

श्रीगंगानगर। भारतीय जनता पार्टी आगामी एक महीने तक किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने कोरोना महामारी को देखते हुए अगले एक महीने तक पार्टी पदाधिकारियों से एक भी आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों से ऑडियो कान्फे्रंस मेंं यह निर्देश दिए हैं। नड्डा ने कहा है कि वर्तमान समय देश में विकट हालात है। ऐसे में पार्टी किसी भी तरह का आयोजन नहीं करे। जिन प्रदेशों में पार्टी सत्ता में नहीं है वहीं भी धरना प्रदर्शन नहीं करे। इसके अलावा पार्टी से जुड़े लोग अफवाहों पर ध्यान न दे।

No comments