कल की बरसात का पानी आज भी सड़कों पर
- अब हो रही नालों की सफाई
श्रीगंगानगर। कल हुई बरसात का पानी आज भी कुछ मुख्य सड़कों पर फैला रहा। मुख्य नाले नालियों की सफाई समय पर नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बनी रही। शहर के आदर्श नगर पार्क के सामने तथा पुरानी आबादी में सब्जी मण्डी रोड पर शनिवार को पानी भरा रहा। हालांकि लॉकडाउन के चलते इससे आम जन को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लेकिन नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई।
स्वास्थय अधिकारी गौतम लाल ने बताया कि मुख्य नाले नालियों की सफाई करवाई जा रही है। कल तेज बरसात के बाद एक बार कुछ स्थानों पर जल निकासी नहीं होने की जानकारी मिली थी। वहां नाला गैंग को भेज कर निकासी बहाल करवा दी थी। उन्होंने बताया कि इन दिनों किसान पानी नहीं ले रहे हैं। इस कारण पुरानी आबादी व गुरुनानक बस्ती के गड्ढे भी ओवरफ्लों हैं। इससे शहर की जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

No comments