सफारी कार और बस की टक्कर में पंजाब निवासी महिला की मौत
-पदमपुर के 3 आरबी में हुई सड़क दुर्घटना, 6 जने घायल
श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में पंजाब निवासी एक महिला की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। मृतका और हादसे में घायल हुए 5 जने पंजाब तथा एक पदमपुर का निवासी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में इन्हें उपचार के लिए श्रीगंगानगर रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान श्रीगंगानगर में एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह 7 बजे हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह तकरीबन सात बजे पदमपुर के गांव 3 आरबी के पास सड़क दुर्घटना में प्राइवेट बस और पंजाब नंबर की सफारी कार की आमने-सामने भिडं़त हो गई। हादसे में कार सवार सभी लोग और बस में सवार एक युवक घायल हो गए। इनकी शिनाख्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, उसकी पत्नी माया, पुत्र अर्जुन, पुत्री अवीना और विनोद के रूप में हुई है। सभी पंजाब के फरीदकोट क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक अन्य घायल पदमपुर निवारसी रोहित प्राइवेट बस में सवार था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे के तुरंत बाद घायलों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। पदमपुर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को श्रीगंगानगर जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। श्रीगंगानगर में उपचार के दौरान इनमें से एक गंभीर घायल महिला गुरजीत कौर निवासी फरीदकोट की मृत्यु हो गई। थाना के हैड कांस्टेबल गुरतेज सिंह ने बताया कि दोपहर तक किसी ने इस दुर्घटना के संबंध में परिवाद नहीं दिया है। घायलों की सार-संभाल करते हुए मृतका की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, जानकारी मिली है कि गनीमत रही कि हादसे के वक्त सफारी कार के एयर बैग खुल गए। वरना हादसा और ज्यादा जानलेवा हो सकता था।

No comments