Breaking News

108 आपात कालीन सेवा और अन्य चिकित्सा सेवाएं 6 माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार  ने अधिसूचना जारी कर 108 आपात कालीन सेवाओं के साथ-साथ 104 जननी एक्सप्रेस, बेस एम्बूलेंस एवं 104 टोल फ्री चिकित्सा   परामर्श सेवाओं को 14 मार्च से आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है।
अधिसूचना के अनुसार 108 आपात कालीन सेवाओं के साथ-साथ 104 जननी एक्सप्रेस , बेस एम्बूलेंस एवं 104 टोल फ्री चिकित्सा परामर्श सेवाओं जिनका संचालन सेवा प्रदाता कम्पनी जीवीके ईएमआरआई के माध्यम से इनिटग्रेटेड एम्बूलेंस प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है इसके  समस्त कार्यालय एवं कर्मचारियों तथा उसके कार्यकलापों से संबंधित समस्त सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया  है।
चिकित्सा परामर्श सेवाओं में हड़ताल होने से इन सेेवाओं के प्रदाय एवं अनुरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे और जन समुदाय को  होने वाली भारी कठिनाई को देखते हुए अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया है।


No comments