Breaking News

बार संघ अध्यक्ष पद के लिए हुआ मतदान

बीकानेर (एसबीटी)। बीकानेर बार एसोसिशन में अध्यक्ष चुनाव के लिए सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। पुराने बार रूम में मतदान प्रक्रिया चली। शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश व्यास ने बताया कि बार अध्यक्ष के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें एडवोकेट अजय पुरोहित, एडवोकेट बिहारी सिंह एवं एडवोकेट विवेक शर्मा शामिल हैं। कुल वोटर 1725 हैं। शाम को नतीजे की घोषणा कर दी जाएगी।

No comments