Breaking News

सफाई कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारियों के 11 सूत्री मांग-पत्र का निराकरण करने एवं ट्रेक्टर-ट्रॉली पर कार्यरत ड्राइवर व सफाई कर्मचारियों के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर नगर परिषद् के समक्ष चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा।
अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि ने बताया कि नगर परिषद् सभापति व आयुक्त की हठधर्मिता से यूनियन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सभापति व आयुक्त के लिखित रूप से मांगों पर हस्ताक्षर करने की बजाय भ्रमित समाचार फैलाने तथा एचओ रमनदीप का सहारा लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
मीडिया प्रभारी भंवर बोयत ने कहा कि स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारियों के 11 सूत्री मांग-पत्र का निराकरण नहीं होने एवं ट्रेक्टर-ट्रॉली पर कार्यरत ड्राइवर व सफाई कर्मचारियों के बकाया मानदेय के भुगतान की मांगों का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित स्थाई व अस्थाई सफाईकर्मी पिछले छह दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, शहर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है।
धरनास्थल पर उप सभापति लोकेश मनचंदा सहित शहर के अधिकांश पार्षदों एवं अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी आकर सफाईकर्मियों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष दीपक चांवरिया, महामंत्री समीर वाल्मीकि, संयोजक अनिल धारीवाल, मीडिया प्रभारी भंवर बोयत, पार्षद बंटी वाल्मीकि, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष बसंत सारवान, महेन्द्र बागड़ी, पूर्व अध्यक्ष रामशरण कोचर, सुरेश भाटिया, श्रवण सारसर, संजय सरबटा, नरेश अठवाल, फतेहसिंह, मांगीराज बायड़, जगदीश, वेदप्रकाश, मांगेलाल, विनोद कुमार, बग्गा सिंह, लालूराम चांवरिया, देवकरण नायक, रामकिशोर, बंटी भाटिया वाल्मीकि, तेजपाल नायक, अशोक डागला, विजय चांवरिया, राजकुमार सारसर, प्रमोद कुमार, देवीलाल, सुखवीर धारीवाल, विजय भाटिया, श्याम नरवाल, प्रताप भारती, राजू टाक, कुमार विजय, सिकंदर टाक, सुनील भाटिया, प्रशांत लोट, शंकर भाटिया, गोविन्दा वाल्मीकि, विक्की किराड़, रवि भाटिया, विजय चांवरिया, अरूण भाटिया, शिवा कोचर, बलजीत सहित भारी संख्या में सफाई कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थाई व अस्थाई सफाईकर्मी उपस्थित थे।



No comments