Breaking News

बूंदी की मेज नदी में बारातियों की बस गिरी

- 24 लोगों की मौत
- मुख्यमंत्री ने की मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा
जयपुर। कोटा से लाखेरी गांव जा रही बारातियों की बस आज सुबह दस बजे डाईवर के असंतुलन होने से मेज नदी में जा गिरी। बस के गिरने से कोहराम मच गया। इस हादसे में अब तक 24 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। इस बस में 28 लोग सवार थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने इस घटना को लेकर शोक जताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। ये सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।

No comments