Breaking News

नशेडिय़ों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बना नेहरु पार्क

श्रीगंगानगर। केन्द्रीय बस स्टैंड के पीछे स्थित नेहरु पार्क इन दिनों नशेडिय़ों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। पिछले कई दिनों से नेहरु पार्क में ना सिर्फ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है बल्कि गंदगी भी देखी जा रही है। इससे पार्क में नियमित रूप से आने वाले लोग आसपास के लोग परेशान हैं।
परेशानी का आलम ये है कि नशेड़ी किस्म के लोग नेहरु पार्क में दिन के समय भी नशों का सेवन करने से नहीं हिचकते हैं। पार्क के कोनों में इंजेक्शन, शराब के पव्वे और नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाओं की शीशियां मिलना आम बात है। इसके अलावा नशेड़ी पार्क में आने वाले लोगों के साथ भी अभद्रता करते हैं। गंदगी की वजह से भी पार्क में नियमित सैर, व्यायाम के लिए आने वाले लोग परेशान हैं। कुत्तों की रोकथाम बंद ना होने से यहां-वहां गंदगी फैली रहती है। इस संबंध में सम्पर्क करने पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. भरतपाल मय्यर ने बताया कि नगर परिषद ने पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारी नहीं दिए हंै। कई छोटे वार्डांे में आवश्यकता से अधिक कर्मचारी लगा रखे हंै जबकि बड़ा होने के बावजूद उनके वार्ड में सिर्फ 12 कर्मचारी हैं। इनमें से कुछ नहीं आते। शेष कर्मचारियों से पार्क साफ कराएं या गली और सड़कें। नालियों की सफाई तक सही तरीके से नहीं हो पाती है।


No comments