Breaking News

फर्जी दस्तावेजों से हड़पा भूखंड, मुकदमा दर्ज

श्रीगंगानगर। फर्जी दस्तावेजों से भूखंड हड़पने के मामले में जवाहरनगर पुलिस थाना में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि भूखंड के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि तीन पुली निवासी अनुपम गोयल पुत्र राजेश गोयल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि अजय सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह और बलविन्द्र सिंह पुत्र मशान सिंह ने भूखंड के फर्जी-कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है।


No comments