Breaking News

नगरपालिका के सामने ही पार्षदों-सफाईकर्मियों सहित धरने पर बैठीं चेयरमैन

- अधिकारी काम पर नहीं आ रहा, सफाई कर्मियों को कौन देगा वेतनन
श्रीकरणपुर (एसबीटी)। नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त पदभार संभालने वाले विश्वास गोदारा के पालिका में नहीं आने के कारण सोमवार को भाजपा के पार्षदों सहित चेयरमैन ने धरना लगा दिया। नगरपालिका के सामने धरना लगाकर रोष व्यक्त किया गया। पालिकाध्यक्ष व पार्षदों का आरोप है कि सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों ने 14 दिसंबर को हड़ताल की थी। इस पर उपखंड अधिकारी मूलचन्द लूणिया के सामने समझौता वार्ता हुई। इसमें 20 जनवरी तक भुगतान करने के आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी। इसके बाद अधिशाषी अधिकारी बिना सूचित किए अवकाश पर चले गए। इस कारण पालिका कर्मचारियों को दिसंबर सहित तीन माह का वेतन नहीं मिला व  समझौते की पालना नहीं हुई। इसके लेकर सोमवार को  पालिकाध्यक्ष अनीता लक्ष्मीनारायण जोहिया, उपाध्यक्ष  श्याम सुंदर कंबोज, पार्षद अशोक बंसल, राजेंद्र भादू, शेर सिंह खटीक, पार्षद पति नितिन कंबोज सहित अन्य पार्षद व सफाई कर्मचारी और पालिका कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष ने उपखंड अधिकारी से जिला कलेक्टर को व उपनिदेशक को ज्ञापन भेजकर अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पालिका में अधिशासी अधिकारी के नहीं बैठ पाने के कारण लोगों को जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र सहित काम कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

No comments