Breaking News

तबीयत बिगडऩे से वृद्ध ग्रेफ कर्मचारी की मौत

-मृतक था पंजाब का रहने वाला
सूरतगढ़। शहर थाना क्षेत्र में तबीयत बिगडऩे से ग्रेफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) के एक वृद्ध कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक पंजाब का रहने वाला था। बीते मंगलवार को तबीयत बिगडऩे पर उसे सूरतगढ़ से बीकानेर रैफर किया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है।
थाना पुलिस ने बताया कि इस संबंध मेंं जसविन्द्र पुत्र जगीर सिंह निवासी बिशोही जिला होशियारपुर (पंजाब) ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके चाचा बलवीर (60) पुत्र अमरनाथ ग्रेफ में बतौर कर्मचारी काम कर रहे थे। उनकी नियुक्ति सूरतगढ़ में थी। बीते मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में लाया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीकानेर रैफर कर दिया। उपचार के लिए बीकानेर लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भतीजे की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।

No comments