Breaking News

बीमा कर्मचारियों ने रखी हड़ताल

-आईपीओ का निर्णय वापस लेने की मांग
श्रीगंगानगर। भारतीय जीवन बीमा निगम श्रीगंगानगर शाखा द्वितीय के सभी वर्ग के कर्मचारी केन्द्रीय बजट में एलआईसी के आईपीओ के विरोध में दोपहर के समयएक घण्टा सामूहिक हड़ताल पर रहे।
सचिव राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय के खिलाफ मंगलवार को दोपहर 12.15 से 1.15 बजे तक एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल रखी गई। इसमें स्थानीय शाखा प्रथम व द्वितीय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। शाखा प्रथम के अध्यक्ष राजीव लड़ोइया एवं शाखा द्वितीय के अध्यक्ष कृष्ण राम, विकास अधिकारी बी.एल. बैरवा ने भी सरकार के इस कदम को जन विरोधी बताते हुए एलआईसी के आईपीओ का निर्णय वापस लेने की मांग की।
गत दिवस भी सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। सभी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की।


No comments