Breaking News

आठ साल पहले दोनों कूल्हों का ऑप्रेशन, अब कर ली 475 किमी रामदेवरा की पदयात्रा

पदयात्रा के बाद सलाह लेने पहुंचे पदमपुर के इस व्यक्ति को देखकर डॉक्टर हुए हैरान
श्रीगंगानगर। पदमपुर के एक व्यक्ति का हौसला देखिए। उसके दोनों कूल्हे खराब हो गए थे। आठ साल पहले 2012 में बीकानेर में डॉक्टरों ने उसके दोनों कूल्हों का ऑप्रेश किया। ऑप्रेशन कर दोनों कृत्रिम कूल्हे लगाए गए। उस व्यक्ति ने हाल में रामदेवरा तक की 475 किमी पदयात्रा कर ली। डॉक्टर भी हैरान हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पदमपुर निवासी 40 वर्षीय नरेश कुमार के दोनों कूल्हे खराब हो जाने पर उसने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में दिखाया। वहां ट्रोमा सेंटर डॉक्टरों ने कहा कि अब ऑप्रेशन के सिवाय कोई रास्ता नहीं है।
आखिरकार, नरेश कुमार का वहां ऑप्रेशन किया गया। नकली कूल्हे लग जाने के बाद वह चलने-फिरने लगा। अब नरेश कुमार वापस बीकानेर में उन्हीं डॉक्टरों के पास पहुंचा और उनसे पूछा कि मैंने रामदेवरा तक 475 किमी पदयात्रा की है। इससे मुझे कोई दिक्कत तो नहीं आएगी।
नरेश कुमार की बात सुनकर डॉक्टरों के आश्चर्य की सीमा नहीं रही। डॉक्टरों के मुताबिक कूल्हों के ऑप्रेशन के बाद मरीज चल-फिर तो आराम से लेता है लेकिन इतनी अधिक दूरी तक पैदल यात्रा कर पाना बिल्कुल अलग बात है। हैरान डॉक्टरों ने नरेश कुमार के साथ सेल्फी ली।

No comments