Breaking News

दुलहन के लिए शादी की रात बनी दु:स्वप्न, दूल्हे ने पॉर्न दिखा किया गंदा काम

वडोदरा। किसी भी लड़की के लिए शादी उसके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटना होती है लेकिन गुजरात के वडोदरा में एक दुलहन के लिए शादी दु:स्वप्न बनकर रह गई है। अपने हमसफर को लेकर कई अरमान संजोने वाली दुलहन के लिए दूल्हा एक दरिंदा साबित हुआ।
बताया जा रहा है कि शादी की रात दूल्हे ने लाल जोड़े में सजी अपनी दुलहन को अश्लील वडियिो दिखाए और अप्राकृतिक सेक्स के लिए मजबूर किया। शादी के कुछ दिन बाद ही वडोदरा के पंचमहल की रहने वाली दुलहन के सब्र का पारा टूट गया और उसने हलोल पुलिस के पास पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
दुलहन ने आरोप लगाया कि उनके पति ने शादी की रात अपने मोबाइल पर पॉर्न दिखाया और अप्राकृतिक सेक्स की डिमांड की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि 13 दिसंबर को उसकी घरवालों की रजामंदी से शादी हुई थी।

No comments