Breaking News

चार माह पहले हुई थी शादी, पहली लोहिड़ी के दिन पिता-पुत्री की मौत

- दोनों ने सिरसा के अस्पताल में दम तोड़ा
हनुमानगढ़। एक युवती की चार माह पहले शादी हुई और आज पहली लोहिड़ी के दिन कार में सवार होकर अपने पिता के साथ घर आ रही थी कि रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे पिता-पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिरसा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेज सिंह अपनी पुत्री बलवीर कौर के साथ पीलीबंगा से नोहर जा रहे थे कि रास्ते में टोपरिया टोल नाके के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दोनों जनें बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को स्थाई चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें सिरसा के लिए रैफर कर दिया। देर रात्रि सिरसा में बलवीर कौर (30) की मौत हो गई। वहीं, बाद में बलवीर कौर के पिता अंग्रेज सिंह की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अंग्रेज सिंह शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है।


No comments